back to top

राजनांदगांव : ठंड बढऩे पर नगर निगम द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर अलाव की सुविधा…

राजनांदगांव 5 दिसम्बर। नगर निगम द्वारा इस वर्ष भी शीत ऋतु पर नगर के निर्धनों एवं श्रमिक जनों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए पेण्ड्री मेडिकल कालेज, नया बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन के पास अलाव जलाया जा रहा है। अत्यधिक ठंड पडऩे पर निगम द्वारा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों एवं चौक चौराहो पर भी अलाव की व्यवस्था की जायेगी।

Advertisements


उक्ताशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव में निर्धनों व श्रमिकों को शीत लहर से बचाने के लिये नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष अलाव जलाया जाता है, इसी कडी में इस वर्ष शीत ऋतु में ठंड बढ़ने पर पेण्ड्री मेडिकल कालेज, नया बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन के पास अलाव जलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने को देखते हुये शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे पुराना बस स्टैण्ड, आम्बेडकर चौक, ठा.प्यारेलाल चौक, गुरूद्वारा के पास, महावीर चौक, पोस्ट आफिस चौक, चिखली देशमुख होटल के पास, नंदई चौक के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नागरिकों के लिये अलाव की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने ठंड को ध्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव को देर रात्रि तक जलाये रखने के निर्देश दिये है।

Advertisements

You cannot copy content of this page