back to top

राजनांदगांव : ठेका वार्ड में लचर सफाई व्यवस्था पर सफाई ठेकेदार को आयुक्त ने थमाई नोटिस…

राजनांदगांव 20 जनवरी। नगर निगम आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी ने शहर के ठेका वार्ड, वार्ड नं. 35 व वार्ड नं. 39 में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संतोषप्रद सफाई नहीं होने एवं लोगों द्वारा सफाई की शिकायत पर नराजगी व्यक्त करते हुये सफाई ठेकेदार अध्यक्ष तुलसीपुर परिणिती महिला स्व सहायता समूह तथा अध्यक्ष भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को अनुबंध शर्तो के अनुरूप कार्य न करने तथा संबंधित वार्ड की सफाई में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है।

Advertisements

साथ ही वार्ड नं. 31 व 36 के वार्ड प्रभारी को भी अपने कार्य में लापरवाही पर कारण बताओ सूचना जारी किया है।
आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने बताया कि ठेका वार्ड, वार्ड नं. 35 व 39 मेें आज सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई कार्य संतोषप्रद नही पाया गया तथा नालियों एवं सडकों में सफाई नहीं पायी गयी एवं रास्ते से कचरा भी नही उठाया गया।

ठीक से सफाई नहीं होने की वार्डवासियों में भी असंतोष व्याप्त था, जो कि निविदा शर्त के नियम के विपरीत है। लचर सफाई व्यवस्था पर सफाई ठेेकेदार अध्यक्ष तुलसीपुर परिणिती महिला स्व सहायता समूह तथा अध्यक्ष भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को नोटिस जारी किया गया है एवं नोटिस में कहा गया है कि आपके वार्ड का सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही पाया गया है।

आपका उक्त कृत्य सफाई निविदा के नियम शर्तों का उल्लंघन एवं लापरवाही का घोतक है। आपके इस प्रकार के कृत्य से स्वच्छता सर्वेक्षण में भी गलत प्रभाव पड़ेगा। उन्होने कहा कि उक्त लापरवाही के लिए आपके चलित देयक से 10 प्रतिशत राशि कटौती की जाएगी। अतएव सफाई व्यवस्था दो दिन में दुरूस्त कर लिखित में सूचित करें अन्यथा ठेका निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।


इसी कडी में आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने वार्ड नं. 31 के सफाई दरोगा व वार्ड नं. 36 के वार्ड प्रभारी को भी सफाई में लापरवाही में नोटिस जारी किया है कि निरीक्षण के दौरान आपके प्रभारित वार्ड में सफाई का अभाव था तथा नाली से कचरा निकालना भी नही पाया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आप अपने अधिनस्थ वार्डों का पर्यवेक्षण नहीं कर रहे है। उपरोक्त लापरवाही के लिए क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जावे, इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page