back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ क्षेत्र में पर्वतारोहियों का किया गया सम्मान…

राजनांदगांव- डोंगरगढ़ क्षेत्र में पर्वतारोही का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह देकर पर्वतारोहियों को सम्मानित किया।

Advertisements

डोंगरगढ़ क्षेत्र के आकाश महिला एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के द्वारा लाल बहादुर नगर की सेवा भावी सामाजिक संस्था की ओर से राजनांदगांव जिले का गौरव बढ़ाने वाले पर्वतारोहियों चंद्रशेखर सिंह जादौन, कु गुंजा सिन्हा, कु दीपशिखा सिन्हा,कु० विभा धनकर को सम्मानित किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

सम्मानित हुई इन बालिकाओ ने विगत दिनों हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा यूनान पिक के अंतर्गत 20000 फ़ीट की ऊँचाई पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज लहराया था। इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू थी, वहीं अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पलता वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर पूना राम सिन्हा ,ओमकार धुर्व व अन्य अतिथि उपस्थित थे।

सर्वप्रथम अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कर्यक्रम का शुभारंभ किया गया,तत्पश्चात संस्थान के अध्यक्ष पुष्पा सिन्हा सचिव पुष्पा मुकेश सिन्हा एवं सदस्यों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि श्रीमती किरण साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि वर्तमान समय मे विभिन्न चुनोतियो के बीच मे तीनो बालिकाओ व एक युवा ने यूनान चोटी में फतह हासिल किया जो कि युवाओ के लिए प्रेरणा देगी। इस अवसर पर उन्होंने साहसी बालिकाओ का सम्मान किया। तथा संस्थान को धन्यवाद दिया। एवं पर्वतारोहीयो को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।


सम्मान समारोह में मोटिवेशनल स्पीकर पुनाराम सिन्हा ने अपने अंदाज में विद्यार्थियों व श्रोताओ का उत्साहवर्धन किया और पर्वतारोहियों ने द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपने संघर्ष को लोगो के बीच रखा। संस्था की सचिव पुष्पलता सिन्हा ने कहा कि हमे आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में पर्वतारोहियों के परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page