back to top

राजनांदगांव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया गया…


राजनांदगांव- शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया गया। बीते दिनों इन्होंने कांग्रेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Advertisements

बीते दिनों छतीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी द्वारा कांग्रेस पार्टी और राज्य की कांग्रेस सरकार,मंत्रिमंडल को लेकर किए गए अशोभनीय और अमर्यादित बयानबाजी को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश का माहौल है, उनके इस बयान को बौखलाहट बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि डी पुंडेश्वरी का स्तरहीन बयान भाजपा की चाल,चरित्र और उनकी सोच को परिलक्षित करती है।

राजनांदगांव शहर के जयस्तंभ चौक में आयोजित पुतला दहन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि राजनीति में विरोध का एक तरीका होता है, इस तरह का अशोभनीय बयान बाजी नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर और प्रदेश महासचिव एवं राजनांदगांव शहर कांग्रेस प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में यह पुतला दहन आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन जुटे और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisements

You cannot copy content of this page