back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में दसवीं के छात्र की फंदे पर लटकती लाश मिलने से हॉस्टल सहित स्कूल में हड़कंप…

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में शाम कक्षा दसवीं के छात्र की फंदे से लटकती लाश मिलने से हॉस्टल सहित स्कूल में हड़कंप मच गया….

आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्र तन्मय सहारे की लाश हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटकने की जानकारी छात्रों द्वारा स्कूल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर छात्र को फांसी के फंदे से निकाल कर डोंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया….

मृतक छात्र तन्मय छुट्टी में अपने घर गया हुआ था जो दोपहर लगभग 1 बजे वापस स्कूल लौटा था और शाम साढ़े चार बजे स्कूल प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली है….

वही पूरे मामले की जानकारी लगते ही डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुटे हुए हैं…

.अब यह तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की मृत छात्र ने आत्महत्या की है या हत्या है और आत्महत्या की है तो इसके पीछे का कारण क्या है ?

Advertisements

You cannot copy content of this page