back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़: मां बमलेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर स्थित दुकानों में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लगभग 10 दुकानें जली…

डोंगरगढ़। पहाड़ पर स्थित बम्लेश्वरी परिसर में संचालित प्रसाद की दुकानों में बीती रात्रि को शार्टसर्किट से आग लग गई। विद्युत खंबे में स्पार्किंग हो रहा था। सर्किट ही स्पार्क हो गया। खंबे में इस प्रकार की समस्या की शिकायत पहले भी दुकानवालों एवं ट्रस्ट समिति ने किया था। विद्युत मंडल ठीक भी करता रहा है। बताया जाता है कि सभी दुकानें छोटी छोटी थी, जहां मां बम्लेश्वरी मंदिर में चढ़ावे के रूप में उपयोग की जाने वाली पूजन सामग्री नारियल इत्यादि था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 

Advertisements

जिले के डोंगरगढ़ में पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर सीढिय़ों में लगने वाली 10 प्रसाद की दुकान बीती रात्रि को जलने की घटना की जानकारी देते हुए मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल ने बताया कि घटना लगभग दो बजे के बाद की है। खंबे में गड़बड़ी को लेकर पूर्व में भी जानकारी विद्युत मंडल को दी थी। उन्होंने ने ठीक भी किया। लेकिन बीती रात्रि को लगभग दो बजे या उसके बाद सर्किट स्पार्क होने से  पास में स्थित पूजा सामाग्री की छोटी छोटी दुकानें जिनकी संख्या लगभग 10 है। जल गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ बजे रात्रि तक चौकीदार भी उस क्षेत्र में घुम रहा था। घटना संभवत 2 बजे के बाद की बात है। विद्युत मंडल घटना स्थल पहुंचकर अपना काम कर रहा है।  अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 3 वर्ष पूर्व 10-12 दुकानें शार्ट सर्किट से जल गई थी। 

Advertisements

You cannot copy content of this page