back to top

राजनांदगांव: सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम सिल्हाटी में शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात…

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद संतोष पांडेय जी शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लाक अंतर्गत ग्राम सिल्हाटी में स्वर्गीय डॉ. लाला राम साहू जी व स्वर्गीय सुनील चंद्रवंशी जी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने श्री साहू जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री श्री राजेश साहू जी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री जयराम साहू जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री अमित वर्मा जी, श्री दिलीप श्रीवास्तव जी, श्री शांतिलाल साहू जी, श्री निकुंज चंद्रवंशी जी, श्री सोहन साहू जी, श्री अजय वर्मा जी, श्री सनत साहू जी, अन्य पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page