back to top

राजनांदगांव : तालाब नहाने जा रही महिला को लापरवाही से भागती मेटाडोर ने ठोका ,मौत…

राजनांदगांव तालाब नहाने जा रही एक महिला को लापरवाही से भागती मेटाडोर वाहन ने ठोकर मार दिया जिसे गंभीर अवस्था में उपचार हेतु भर्ती किया गया ।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।

Advertisements


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटेरी में 18 अक्टूबर को करीबन 10:30 बजे सुखवंतीन बाई व गायत्री बाई नहाने खुटेरी तालाब जा रही थी। इस दौरान लापरवाही से भागती मेटाडोर ने गायत्री बाई 35 वर्ष को ठोकर मार दिया । जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज पेंड्री ले जाया गया जहां गायत्री बाई की मौत हो गई । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page