back to top

राजनांदगांव : तीन दिनों में स्टेशनपारा में 200 लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज-आसिफ…

राजनांदगांव – आज उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीसरे दिन स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से सरस्वती कला मंदिर भवन स्टेशनपारा में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें 50 लोंगों ने सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए कोरोना कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। जिसमे आज महापौर श्रीमती हेमा देशमुख द्वारा शिविर में पहुंच कर निरीक्षण किया और नागरिकों से अपील की अधिक से अधिक लोग वैक्सिन का लाभ ले ।

Advertisements

उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े, वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी के निर्देश पर लगातार तीन दिनों से प्रथम दिन 60 लोगों ने, दूसरे दिन 90 लोगों ने तीसरे दिन 50 लोगों, ने कुल 200 लोगों ने निःशुल्क कोरना टिका का लाभ लिया। जिनकी उम्र 45 एवं 45 से अधिक हैं।

जिसमें स्वास्थ विभाग सेa n m धनेश्वरी साहू , छबि साहू, मितानिन चमेली यादव, सन्तोषी नागवंशी, देवकी यादव, मंजू यादव, विद्या मेश्राम, आसिफ अली के साथ वार्ड के प्रीत साहू, दानी रगड़े, चंदन साहू, राहुल रामटेके, अभिमन्यु मिश्रा, सुनिल मरकाम वैक्सिन सेंटर में सहयोग के लिये उपस्थित होकर शिविर में सहयोग प्रदान किया।

इनके कार्य को देख कर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने प्रशंसा की व कहा जनसहयोग करने के लिए आपका यह कार्य बहुत ही सराहनीय हैं ओर आप बधाई के पात्र हैं ।यह जानकारी उत्तर ब्लाक के महामंत्री हितेश गोन्नाडे ने दी ।

Advertisements

You cannot copy content of this page