back to top

राजनांदगांव: तुमड़ीबोड़ में छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह, हितग्राहियों को मिला लाभ, विद्युत वितरण कंपनी ने योजनाओं की जानकारी देकर प्रमाण पत्र वितरित किए…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्राम तुमड़ीबोड़ में भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तुमड़ीबोड़ वितरण केंद्र अंतर्गत दुर्गा मंच स्कूल परिसर में संपन्न हुआ।

Advertisements

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, जनपद सदस्य सरिता साहू, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस मदन साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तिमेश साहू, सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू, भूतपूर्व सरपंच टीकम पटेल, ग्राम पटेल अमरोतन साहू, विशेष अतिथि श्रीमती सुरेखा निर्मलकर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (सौर ऊर्जा) के अंतर्गत बहल राम ठाकुर, सुदर्शन वर्मा, छविराम साहू, भूपेंद्र कुमार पटेल और दोहक राम वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन भी कराया। अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन कंपनी के कार्यपालन अभियंता ए.डी. टंडन के मार्गदर्शन में किया गया। सहायक अभियंता कुंवर सिंह मरकाम, कनिष्ठ अभियंता मोनिका साहू मंडावी, सिद्धार्थ सिंह, प्रमोद कुमार सोनी सहित अन्य कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही।
अंत में अतिथियों ने विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुगम और पारदर्शी सेवाएं देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page