back to top

राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव वार्ड निरीक्षण मंे सुबह पहुॅचे कैलाश नगर, कंचनबाग एवं जनता कालोनी…


में साफ सफाई एवं उद्यानों का किया निरीक्षण

Advertisements

राजनांदगांव 5 फरवरी। वार्ड निरीक्षण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह वार्ड नं. 29, 30 एवं 31 पहुॅच वार्डवासियो से रूबरू हो साफ सफाई के संबंध में चर्चा कर उद्यानों का निरीक्षण किया एवं पानी समस्या पर पाईप लाईन की जॉच करने निर्देश दिए।


महापौर श्री यादव आज सुबह वार्ड नं. 29, 30 एवं 31 के पार्षद श्रीमती न्यामत हुद्दा, श्री चंद्रशेखर लश्करे व श्रीमती रीना सिन्हा, पूर्व पार्षद श्री अमीन हुद्दा व श्री विट्ठल पटेल के साथ कैलाश नगर, कंचनबाग एवं जनता कालोनी में साफ सफाई एवं पेयजल के संबंध में वार्डवासियो से चर्चा किए। उन्होंने कहा कि आगामी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है, जिसे ध्यान में रखकर शहर की साफ सफाई मे सुधार की दिशा मंे कार्य किया जा रहा है जो आप लोगो के सहयोग के बिना अधुरा है। आप अपने घर के आस पास साफ सफाई रखे, घर का कचरा गिला सुखा अलग अलग कर स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस दिए।


कैलाश नगर में जलाराम मंदिर के पास स्थित उद्यान में लाईट लगाने तथा मरम्मत की मांग पर संबंधित इंजिनियर को कार्य कराने निर्देशित किए। इसी प्रकार कंचनबाग अटल आवास के पास पानी निकासी की समस्या का समाधान करने कहा। जनता कालोनी वासियो द्वारा वर्तमान में कम पानी आने की शिकायत की गयी, जिसके निराकरण के लिए पानी टैंकर भेजने तथा पाईप लाईन की जॉच करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता कालोनी में उद्यान का निरीक्षण कर उद्यान मरम्मत कर आवश्यक व्यवस्थिा सुनिश्चित करने कहा। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती व श्रीमती रीतू श्रीवास्तव, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित निगम का तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page