back to top

राजनांदगांव/तुमड़ीबोड: तेज आंधी तूफान से विद्युत पोल गिरने की वजह से करंट की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत…

राजनांदगांव/तुमड़ीबोड – तुमड़ीबोड के समीपस्थ ग्राम नाथूनवागांव में तेज आंधी तूफान से विद्युत पोल गिरने की वजह से तार के करंट की चपेट में आने से ग्राम के किसानों के 10 मवेशियों की मौत हो गई ।

Advertisements

जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने बताया कि इस घटना में 8 गाय एवं दो भैंस की मौत हो गई, जो कि नाथूनवागांव के किसान मोहन वर्मा, शेखर साहू एवं कमलेश साहू की है। इस घटना की सूचना मिलने पर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृत मवेशी के मालिकों से मुलाकात की व स्थिति का जायजा लिया।

पशु विभाग, विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी एवं पटवारी को मृत मवेशियों का पंचनामा तैयार कर जल्द ही किसानों को उचित मुआवजा दिलाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही विद्युत विभाग को टूटे तार को जल्द मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने का भी निर्देश दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page