back to top

VISION TIMES : पुलिस ने मारा छापा , बिना दस्तावेज़ गैस का धंधा ,200 सिलेंडर के साथ कारोबारी गिरफ्तार…

रायपुर – अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का सिलेंडरों की बिक्री करते लिली चौक स्थित कल्याणी गेस्ट हाउस के संचालक सीताराम अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है सीताराम अपने पुत्र के साथ मिलकर अवैध रूप से यह कारोबार करता रहा है।

Advertisements


इनके पास गैस रिफिलिंग व गैस सिलेंडर बिक्री करने के संबंध किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज एवं पंजीयन नहीं है। इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 100 नग छोटे-बड़े भरे सिलेंडर तथा 100 नग छोटे-बड़े खाली सिलेंडर दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं गैस रिफलिंग वैक्यूम मोटर जप्त किया गया है इनके को लगभग 3 लाख रुपए बताई गई है।


सीताराम का बेटा मुकेश अग्रवाल फरार हो गया है आजाद चौक पुलिस ने धारा 3 ,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध दर्ज किया है सीताराम के इस अवैध कारोबार के एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को जानकारी मिली थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page