back to top

राजनांदगांव: त्योहारों से पहले चिखली पुलिस का एक्शन, शांति भंग करने वाले बदमाश पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…


राजनांदगांव। रक्षा बंधन, गणेश पर्व और जन्माष्टमी जैसे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चिखली पुलिस ने विवाद कर शांति भंग करने वाले एक युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, ओमन साहू पिता नागेश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी चिखली द्वारा वाद-विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैलाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी चिखली पुलिस ने 28 अगस्त 2026 को आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।


पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद युवक को माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटेल, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page