back to top

राजनांदगांव: त्रिदेव कांवड़ यात्रा निकली जयकारों के साथ, अभिषेक सिंह व विरेंद्र गुप्ता ने किया स्वागत, “एक सोमवार श्रीराम-हनुमान-शिव के नाम” का दिया गया संदेश…

राजनांदगांव, 28 जुलाई 2025। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को श्री बागेश्वर धाम कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन “एक सोमवार श्रीराम, हनुमान और शिव के नाम” के संकल्प के साथ किया गया। यात्रा में त्रिदेव स्वरूप झांकियां, केसरिया ध्वज, और “जय श्रीराम”, “जय हनुमान”, “हर हर महादेव” के गगनभेदी नारों ने श्रद्धा और ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना दिया।इस कांवड़ यात्रा में सनातन संस्कृति की जीवंत झांकी, भजन-कीर्तन, तथा शिवभक्तों की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने नील वस्त्र धारण कर गंगाजल कांवड़ में लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने का संकल्प लिया।

Advertisements

इस धार्मिक यात्रा का पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “ऐसे आयोजन हमारे समाज में धार्मिक चेतना और एकता का संचार करते हैं। त्रिदेव यात्रा सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल है।

”वहीं कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए कसौधन वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने भी यात्रा को सनातन संस्कृति का गौरव बताया और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

पूरे मार्ग में भव्य सजावट, भंडारे, जल सेवा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सहभागियों का आभार प्रकट किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page