back to top

राजनांदगांव : थाना ठेलकाडीह द्वारा आबकारी के आदतन अपराधी के विरुद्ध कार्यवाही…

राजनांदगांव – दिनांक 14/11/2021 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, पुलिस अनु0अधि0 जी.सी. पती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में शराब बिक्री करने वालो पर लगाम कसने के लिए शराब रेड कार्यवाही किया गया।

Advertisements

जिस पर दिनांक 14/11/2021 को मुखबिर द्वारा पता चलाकि आरोपी जुगरू जांगडे पिता स्व०रम्हउ राम जांगडे निवासी ग्राम छछानपहरी के द्वारा अवैध रूपसे शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी जुगरू जांगडे के कब्जे से कुल 30 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब कुल 5.400 बल्क लीटर किमती 3600 रूपये एवं बिकी रकम 240 रूपये जुमला रकम 3840 रूपये बरामद किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आब.एक्ट का पाये जाने से आरोपी जुगरू जांगडे को दिनांक 14/11/21 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय ज्यूडीसियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यो में थाना ठेलकाडीह स्टाफ सउनि चैतुराम आर्य, आर0 1097 बृजेश साहू 1191 सुरेन्द्र सिन्हा की सहरानीय भूमिका रही ।

Advertisements

You cannot copy content of this page