back to top

राजनांदगांव : थाना बसंतपुर की एक और सफलता , चोरी के फरार आरोपी दो साल बाद पकड़ा गया…

पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था

राजनांदगांव – प्रार्थी सुमित राठौर निवासी सहदेव नगर ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 09.07.2020 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा आर्या जी का मकान का ताला तोड़कर अंदर घुंसकर घर में रखे सामान को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 221/2022 धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Advertisements

विवेचना के दौरान मामले के एक आरोपी रवि मिश्रा पिता उत्तम मिश्रा उम्र 33 साल निवासी रामनगर थाना कोतवाली को हिरासत में लेकर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जिसने अपने मेमोरेण्डम कथन में अपने साथी शद्दाम शरीफ निवासी रामनगर के साथ जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी रवि मिश्रा द्वारा चोरी गई मशरूका को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर दिनांक 10.07.2020 को गिरप्तार किया गया था व एक आरोपी फरार थे,

जिनकी पतासाजी श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सी.आर.चन्द्रा के नेतृत्व में बसंतपुर पुलिस द्वारा आरोपी की सतत् पतासाजी की जा रही थी, कि दिनांक 15.01.2023 को एक फरार आरोपी शद्दाम शरीफ पिता गफ्फार शरीफ उम्र 25 साल निवासी राम नगर वार्ड नंबर 30 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को इसके सकुनत पर पता किया जो सकुनत पर मिला जिसे हिरासत में थाना लाकर समक्ष गवाहान पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया

आरोपी द्वारा अपने साथी रवि मिश्रा के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। प्रकरण में धारा 34 भादवि जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश की गई। फरार आरोपी की पतासाजी व गिरप्तारी में निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा थाना प्रभारी बसंतपुर, प्र0आर0 शंभूनाथ द्विवेदी एवं प्र0आर0 बसंत राव का योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page