back to top

राजनांदगांव : थाना लालबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्त में आये 75 मामलों के चोरी के आदतन आरोपी…

राजनांदगांव – थाना लालबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, 75 मामलों के चोरी के आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सुनसान ईलाके में दिन के उजाले में सूने मकानो में घटना को अंजाम देते थे। चार पहिया वाहन से एक वर्ष पूर्व घटना को अंजाम दिये थे। आरोपीगण से सोने चांदी के 03 लाख रूपये के गहने बरामद किये गए हैं।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22/01/21 को लगभग 12/00 बजे प्रार्थी रामकुमार सलामें पिता स्व० बल्दूराम सलामें उम्र 55 वर्ष निवासी फरहद चौक के पास वीरनारायण कालोनी रेवाडीह अपनी पत्नी के साथ बम्लेश्वरी दर्शन करने के लिए घर में ताला बंद कर गये थे। दर्शन करने के बाद लगभग 5/00 बजे शाम को वापस आये जो घर मे अंदर से आलमारी में रखे 02 नग सोने का हार, 04 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन, एक जोड़ सोने का झुमका, दो नग सोने का अंगुठी, एक जोडी सोने का टाप्स, गेहूदाना 05 नग, चांदी का पायल 01 जोडी एवं 84,000/- रूपये नगद रकम कुल 5,00,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोरी कर ले जाना पाया।

प्रार्थी रामकुमार सलामें पिता स्व0 बल्दु सलामे उम्र 54 साल निवासी फरहद चौक के पास वीर नारायण कॉलोनी रेवाडीह थाना लालबाग जिला राजनांदगांव की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 39 / 21 धारा 454,380 भा0द0वि० कायम कर विवेचना एवं पतासाजी में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह एवं अति० पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय नाग के हमराह टीम गठित कर विवेचना के दौरान आरोपीयो का पता साजी किया जा रहा था।

पतासाजी के दौरान विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ कि दो आरोपी चोरी के आरोप में नंदूरबार जिला जेल में निरूद्ध हैं, जिनके द्वारा घटना को अंजाम देने की संभावना पर टीम गठित कर नंदूरबार महाराष्ट्र रवाना किया गया। आरोपी 1)शैलेंद्र पिता रामचरण विश्वकर्मा उम्र 40 साल निवासी ओबेदुल्लागंज राममंदिर के सामने तहसील गुहारगंज जिला रायसेन (मध्यप्रदेश), 2)संतोष सिंग पिता सौदागर सिंग मान उम्र 39 साल निवासी राजीवनगर ए सेक्टर मकान नं 227 अयोध्या रोड तहसील पिपलानी जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) से नंदूरबार पहुंचकर अभिरक्षा में उपरोक्त दोनो आरोपियों को लिया ।

अपने पास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर आरोपियों से पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक समय को चोरी करने के पूर्व अपना मोबाईल को बंद कर सेन्ट्रो कार के नम्बर प्लेट को बदलकर घटना स्थल पहुंचकर शैलेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा अपने पास रखे राड पेचकस को पकड़ कर बॉउंड्रीवॉल से कूदकर मुख्य दरवाजा के ताला को तोडकर कमरे में रखे आलमारी के अंदर से 02 नग सोने का हार 04 नग सोने की चुडी 02 नग सोने का चैन एक जोडी सोने का झुमका, दो नग सोने का अंगुठी, एक जोडी सोने का टाप्स गेंहू दाना 05 नग चांदी का पायल 1 जोडी एवं 84,000/- रूपये नगद कुल 5,00,000/- रूपये के जेवर चोरी करना बताये।

उक्त चोरी करने के दौरान संतोष सिंह मान अपने सेन्ट्रो कार में बैठकर आने-जाने वाले लोगों के उपर नजर रख रहा था एवं चोरी की घटना के दौरान मकान के पास किसी के आने पर कार का हार्न बजाकर भागने की योजना बनाना बताया। उक्त घटना को दोनों शातिर चोरो के द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम देना बताया गया । आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के पश्चात् चुराई हुई गहने को स्थानीय सोनार से गलवाकर गहनों को अलग अलग आकृति का रूप देकर घर में छुपाकर रखे थे जिसे बरामद कर जप्त किया गया। दोनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत, उप निरीक्षक संजय नाग, सउनि चपेश ठाकुर प्र०आर० लोकेश गजभिये, आर० सुनील उपाध्याय, लोकेश राजपूत सायबर सेल से मनोज खूंटे, प्रख्यात जैन का सराहनीय भूमिका रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page