back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक…


राजनांदगांव – आज दिनांक 19/01/22 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों का बैठक आहुत कर शहर के विभिन्न समस्याओं व गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर सी.सी.टी.व्ही. कैमरा जो सड़क को कव्हर करती हो लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बाजार में कई व्यापारी दुकान के बाहर सामान निकाल कर रखते है जिससे यातायात अवरूद्ध होता है एवं यातायत में लोगों को परेशानी होती है जिसके लिए व्यापारियों को अपने दुकान का सामान अंदर रखने पर सहमति बनी ।

पूर्व में कोरोना काल के दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा लोगों को सहायता पहुंचाई थी। उसी प्रकार वर्तमान कोरोना महामारी से निपटने के लिए शहर में लोगों को जागरूक करने व हर संभव मदद् पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया । पुलिस एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मध्य हमेशा बहुत अच्छा समन्वय रहा हैं। पुलिस व्यापारियों के सहयोग के लिये तत्पर है और जिले में शांति एवं सदभाव बनाये रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लाने में पुलिस का सहयोग करने हेतु व्यापारियों एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page