back to top

राजनांदगांव : थ्रेसर की चपेट में आने से बालक का हाथ कटा…

खैरागढ़ घरेलू थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से ग्राम टोला गांव के 6 वर्षीय बालक का हाथ काट कर अलग हो गया ।घटना रविवार 14 मार्च की शाम की बताई जा रही है। जब टोला गांव निवासी ललित साहू के 6 वर्षीय पुत्र आकाश साहू ने कृषि कार्य के लिए उपयोग में लाए जाने वाले थ्रेसर मशीन को हाथ से घुमा कर चला रहा था। और उसी तरह उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। और बालक का हाथ कटकर अलग हो गया ।घटना के बाद बच्चे के कटे हाथ को देखकर परिजन सदमे में आ गए। और किसी तरह घायल आकाश को रात्रि तकरीबन 8:15 बजे सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया ।जहां बीएमओ डॉ विवेक सहित चिकित्सकीय दल ने परिजनों को फौरन रायपुर के अस्पताल जाने की सलाह दी। उसी दौरान पांडे निवासी दिलीप श्रीवास ने अपने निजी वाहन से एक मरीज लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे ।

Advertisements

घटना की जानकारी होने के बाद एंबुलेंस के साथ फौरन सभी डीके हॉस्पिटल रायपुर पहुंचे जहां दिलीप श्रीवास्तव के प्रयास से चिकित्सकों का दल सक्रिय हुआ और रात भर चले ऑपरेशन के बाद सुबह बालक के कटे हाथ को कुशलतापूर्वक फिर से जोड़ लिया गया ।दिलीप ने बताया कि इस विषम परिस्थिति में खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक चिकित्सकों ने भरपूर सहयोग किया और बालक के सफल ऑपरेशन की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को भी दी गई है। जिन्होंने चिकित्सकों के अपने तरफ से इस अनोखे प्रयास की सराहना की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page