back to top

राजनांदगांव : दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाला पति हुआ गिरफ्तार…

राजनांदगांव, । दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर विवश करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पत्नी ने अप्रैल माह में अपनी ससुराल में आग लगाकर जान दे दी थी। आरोपी के खिलाफ धारा 304 (बी) भादंवि का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements

तुमड़ीबोड़ में थाना क्षेत्र में नवविवाहिता नेे 05 वर्ष पूर्व ग्राम आरगांव निवासी संदीप कुमार साहू से प्रेम विवाह किया था। विवाद के 01 वर्ष बाद से नवविवाहिता के पति संदीप कुमार साहू द्वारा दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताड़ित करता था। जिस पर नवविवाहिता के परिवार वाले दहेज के रूप में आरोपी को सोना- चांदी खरीदकर दिये थे।

अपने पति के दहेज मांग की बात से प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने 14 अप्रैल को ग्राम आरगांव में सुबह करीब 08:30 बजे अपनी ससुराल में मिटटी तेल डालकर आग लगा ली थी उसे आस पड़ोस के लोगों की सहायता से ईलाज हेतु कालडा बर्न सेन्टर रायपुर में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान नवविवाहिता की मृत्यु हो गयी।

यू राजेन्द्र नगर थाना में मर्ग कायम कर जांच हेतु पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ को प्रदाय करने पर चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा मर्ग जांच कर नवविवाहिता के पति द्वारा दहेज मांग को लेकर प्रताड़ित करना पाये जाने पर धारा 304 (बी) भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ के माध्यम से पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर गवाहों की उपस्थिति में पूछताछ की गयी। आरोपी संदीप कुमार साहू पिता स्व.देवेन्द्र कुमार साहू (27) ग्राम आरगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल निरूद्ध किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page