राजनांदगांव: दिग्विजय कालेज के जन समस्या निवारण शिविर में 90 आवेदन प्राप्त…

महापौर ने गोद भराई की रस्म पूरी कर, नशा मुक्ति के लिए दिलाई शपथ

5 जून को बसंतपुर स्कूल में वार्ड नं. 41,42,43 व 46 के लिए शिविर

राजनांदगांव 3 जून। जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जन समस्या निवारण के लिए वार्डो में शिविर लगाये जा रहे है। आज दिग्विजय कालेज में वार्ड नं. 37 व 38 के लिए आयोजित शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव शामिल होकर वार्डवासियो की समस्या सुनी। शिविर में 90 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मांग के 68 एंव शिकायत के 22 अवेदन आए। प्राप्त आवेदनो का अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा।


दिग्विजय कालेज शिविर मंे महापौर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में नागरिको के पास जाकर उनकी समस्या का समाधान करने सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जाकर नागरिको से रूबरू हो रहे है। शिविर में मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन लेकर नागरिको को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनो का यथासंभव शीघ्रता से निराकरण किया जायेगा, ताकि वार्डवासियो की समस्या का समाधान हो सके।


आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने शिविर में विभागीय योजनाओ की जानकारी देकर सभी विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियो से प्राप्त आवेदनो का यथासंभव प्राथमिकता तय कर निराकरण करने के निर्देश दिए। महापौर श्री यादव ने दोनो वार्ड के पार्षद सुश्री मणीभास्कर गुप्ता व श्री जैनम बैद तथा वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री हेमंत शेखर यादव, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव व श्री संताष निर्मलकर के साथ स्टालो का निरीक्षण कर वार्डवासियो से रूबरू हुए। उन्होंने ड्राईविंग लायसेंस का वितरण कर उपस्थिति जनो को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओ की गोदभराई करा नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराये।

शिविर का विधिवत शुभारंभ वार्ड पार्षद सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर किया। शिविर में स्वास्थ्य एंव आयुष विभाग द्वारा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
दिनांक 5 जून शुक्रवार को वार्ड नं. 41,42,43 व 46 के लिए बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतुपर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। आज के शिविर में सी.एस.पी. श्री अलेकजेन्डर कीरो, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे व श्री यू.के.रामटेके सहित नगर निगम तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।