राजनांदगांव: महापौर एवं कलेक्टर सुबह निकले वार्डो में, सफाई तथा निर्माण कार्य का लिया जायजा…

पीलिया पीड़ित परिवारो से की मुलाकात

राजनांदगांव 3 जून। मूलभुत सुविधा बिजली, पानी, सफाई का हाल जानने महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव सुबह वार्डो मे पहुॅचे। उन्होंने वार्ड नं. 42 राजीव नगर में साफ सफाई का जायजा लेकर पीलिया प्रभावित परिवार से मुलाकात की। इसके अलावा निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में आडिटोरियम मरम्मत कार्य तथा गंजपारा स्कूल जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव की उपस्थिति रही।


महापौर श्री यादव व कलेक्टर श्री यादव राजीव नगर में पीलिया प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य संबंधी चर्चा किए। पीडितो ने जानकारी दी कि वर्तमान में बढ़ी गर्मी तथा बच्चों द्वारा बाहर खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब हुआ, पानी साफ आ रहा है। महापौर ने कहा कि खान पान का विशेष ध्यान रखे, पानी उबालकर व छानकर पीये। उन्हांेने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि वार्ड में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, क्लोरिंन टेबलेट का वितरण करे, गड्ढो में भरे पानी की निकासी कराए। जल प्रभारी अधिकारी को प्रतिदिन पानी में क्लोरिंन जाॅच कराने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि पानी में क्लोरिंन की मात्रा की जाॅच करे, नालियो की सफाई कर कचरा नियमित रूप से उठावें, दवा का छिडकाव करे। पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण करावे। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि पीलिया ग्रसित 5 मरीज का जिला चिकित्सालय में ईजाल किया जा रहा है। जिसमें से 1 मरीज डिस्चार्ज हो गये, 1 का ईलाज घर मे चल रहा है। प्रभावित क्षेत्र मंे सफाई एवं जल विभाग का अमला सक्रियता से काम कर रहे है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पानी जाॅच हेतु भेजा गया है।


निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में आडिटोरियम मरम्मत कार्य का जायजा लेकर कार्य की प्रगति की जानकारी ली गयी। महापौर ने कार्य जल्द पूर्ण करने कहा ताकि आयोजनो के लिए इसका पुनः उपयोग हो सके। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य मेें गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसी कडी में गंजपारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया गया। महापौर ने जानकारी दी कि पुरानी बिल्डिंग का मरम्मत कर स्मार्ट क्लास के तर्ज पर सभी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर ने कार्य की सराहना कर कहा कि इसी प्रकार अन्य स्कूलो का भी जीर्णोद्धार कराया जाए।