back to top

राजनांदगांव :दिग्विजय महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान…

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 एवं सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) अंतर्गत पाताल भैरवी प्रांगण में हुआ सामूहिक श्रमदान, अन्य महाविद्यालयों ने भी निभाई भागीदारी

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव की रासेयो इकाई द्वारा मां पाताल भैरवी प्रांगण में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे एवं संजय सप्तर्षि के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दिग्विजय महाविद्यालय के 80 स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान में रासेयो जिला संगठक राजनांदगांव सुश्री मोनिका दास वैष्णव भी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव के रासेयो स्वयंसेवी, शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव के कार्यक्रम अधिकारी एस. आर. कन्नौजे के नेतृत्व में स्वयंसेवी तथा कमलादेवी महाविद्यालय राजनादगांव से कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राम कुमारी ध्रुवे मैम के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने भी इस अभियान में योगदान दिया।

स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने सामूहिक श्रमदान कर मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page