back to top

राजनांदगांव : दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए दिव्यांग रथ की नि:शुल्क व्यवस्था…

लोकसभा निर्वाचन 2024

दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए दिव्यांग रथ की नि:शुल्क व्यवस्था

– कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजनांदगांव 23 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को दिव्यांग रथ द्वारा दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर से दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 उल्लखनीय है कि चिन्हांकित दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं द्वारा मांग करने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात वापस उनके आवास स्थल तक छोडऩे के लिए दिव्यांग रथ की नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था रहेगी। दिव्यांग रथ को 1950 नंबर में कॉल कर बुक किया जा सकता है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page