back to top

राजनांदगांव : दुर्ग संभाग अन्तर्गत पद्मश्री प्राप्तकर्ताओं को जारी की गई नवम्बर माह की सम्मान राशि…

राजनांदगांव 11 नवम्बर 2022। संभागायुक्त दुर्ग संभाग कावरे द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार दुर्ग संभाग अन्तर्गत पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं को नवम्बर माह की सम्मान राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई। राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह प्रतिमाह पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं को सम्मान राशि प्रदाय की जाती है। इसके तहत दुर्ग संभाग अन्तर्गत पद्श्री प्राप्तकर्ता श्रीमती फूलबासन बाई राजनांदगांव, डॉ. पुखराज बाफना राजनांदगांव, श्रीमती शमशाद बेगम बालोद, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्रीमती तीजनबाई, श्री जॉन मार्टिन नेलसन, श्रीमती सबा अंजुम, श्री राधेश्याम बारले को माह नवम्बर 2022 की पद्मश्री सम्मान राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page