back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के प्रवास पर…

12 नवम्बर को मुख्यमंत्री ग्राम लालबहादुर नगर एवं अर्जुनी में भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे
राजनांदगांव । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 नवम्बर 2022 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 11.10 बजे जिला जांजगीर-चांपा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर विकासखंड डोंगरगढ़ पहुंचेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाल बहादुर नगर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisements

मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर विकासखंड डोंगरगढ़ से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे हाई स्कूल के पीछे अर्जुनी विकासखंड डोंगरगांव पहुंचेंगे। ग्राम अर्जुनी में दोपहर 2.25 से दोपहर 2.55 बजे तक का समय भोजन एवं आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम अर्जुनी में दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.30 बजे ग्राम अर्जुनी से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे डोंगरगांव नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगांव नगर में शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सामाजिक अधिकार सम्मेलन एवं शाम 6.40 बजे से रात्रि 8.40 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page