back to top

राजनांदगांव: देर रात खूनी विवाद, पप्पू देशमुख की हत्या, चार आरोपी हिरासत में…

देशमुख होटल संचालक का छोटा भाई था पप्पू देशमुख

घटना रात लगभग 11 बजे से आस पास की

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव । शहर के चिखली थाना अंतर्गत कल देर रात लगभग 11 बजे आपसी विवाद पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। मामले में चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक का नाम पप्पू देखमुख उर्फ सत्यजीत देशमुख बताया जा रहा है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात किसी बात को लेकर पप्पू देशमुख और वही के रहने वाले बबलू साहू, सोमेश साहू, विक्की साहू और मुकेश साहू के बीच किसी बात को विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने पप्पू देशमुख की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही तत्काल चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली और आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 4 लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page