back to top

राजनांदगांव : दो तीन दिन से रुक रुक हो रही बारिश से नदी नाले ऊफान पर ,मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ा….

राजनांदगांव जिले मे दो तीन से रुक रुक हो रही बारिश से नदी नाले ऊफान पर है जिले के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ गया है जिसके चलते शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पानी ऊपर बह रहा है । पानी का स्तर बढते ही लोगो के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी मे पहुचने का सिलसिला शुरु हो गया है ।मानसून मे पहली बार जल का स्तर इतना बढा हुआ है जबकि पिछले माह मे पूरे प्रदेश मे राजनांदगांव जिले मे सबसे कम वर्षा दर्ज की थी । अल्प वर्षा से परेशान चल रहे लोगो को सितम्बर की बारिश से काफी राहत मिली है ।

Advertisements

जहां अगस्त तक मानसून 30 फीसदी चल रहा था वही सितम्बर माह मे उम्मीद से 60 फीसदी तक अधिक यानी 70 मिली मीटर बारिश दर्ज की है ।इस बारिश का असर देखने को मिल रहा है और नदी नाले उफान पर चल रहे है ।राजनांदगांव जिले के मोहला मानपूर छुरिया छुईखदान और खैरागढ मे अच्छी बारिश दर्ज की है । जिले के छुरिया क्षेत्र मे टाटेकसा और कनेरी गांव के मध्य बने रपटा पुल मे बाढ की स्थिती बनी हुई है । जिसके चलते 10 गांवो का सम्पर्क टूट गया है। रपटा पुल मे रविवार को एक बाईक बह गई है बाईक सवार जैसे तैसे अपनी जान बचाने मे सफल हुए है ।

छुरिया क्षेत्र के बाईक सवार पुल पार कर रहा था इस दौरान पानी का बहाव तेज होने से बाईक सवार ने बाईक छोड किनारे की ओर दौड लगाकर जान बचाई है इधर शिवनाथ नदी के ऊपर निर्मित बडे पूल बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गये है ।जगह जगह से उखड गये है और सरिया दिखाई देने लगा है बहरहाल मौसम विभाग ने जिले मे अगले दो तीन दिनो तक बारिश होने की संभावना जताई है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page