back to top

राजनांदगांव : धनतेरस की आप सभी नगर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – ललित नायडू…

राजनांदगांव- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजनांदगांव के अध्यक्ष ललित नायडू ने सभी नगर वासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी है

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज से शुभ धनतेरस और दीपावली 2021 का त्योहार आरंभ हो गया है। पंचदिवसीय महापर्व दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है।

 मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का प्रादुर्भाव हुआ था इसी कारण से इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरि  प्रगट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page