back to top

राजनांदगांव : अभिषेक तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बनने पर पार्षद शरद सिन्हा ने दी बधाई…


राजनांदगांव । रानी सूर्य देवी मुखी वार्ड क्रमांक 26 के निवासी अभिषेक तिवारी पिता राजकुमार तिवारी राजू ने डिप्टी कलेक्टर बनने पर उनके निवास में जाकर पार्षद शरद सिन्हा सहित वार्ड वासियों ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

पार्षद शरद सिन्हा ने बताया कि अभिषेक तिवारी के पिता राजू मिष्ठान भंडार के संचालक है, अभिषेक तिवारी अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते पर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है, रानी सूर्य देवी मुखी वार्ड क्रमांक 26 के अभिषेक तिवारी शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं, वे शुरू से ही अपना पुरा समय पढ़ाई में लगाते थे, वार्ड में भी उनके पढ़ाई को लेकर चर्चा होने के दौरान होनहार बताया।

अभिषेक तिवारी पढ़ाई को हमेशा महत्त्व देते रहें है, जिसके बदौलत आज डिप्टी कलेक्टर के पद पर सुशोभित होने के अलावा वार्ड का नाम भी रोशन किया है, बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्षद शरद सिन्हा के साथ लव कुमार मिश्रा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नन्हें महाराज, शुक्ला जी, विष्णु चौबे, नीरज शर्मा सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page