राजनांदगांव : धर्मपुरा की दुकान से 17 और बाइक से 70 पौवा शराब बरामद…

राजनांदगांव होली त्योहार को लेकर जिले में अवैध शराब का मामला लगातार बढ़ रहा है। तस्करों द्वारा पूर्व पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी कर या तो लाया जा रहा है या फिर डंप कर रखा गया है ।पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा तस्करों व कोचियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर जांच के दौरान 87 पौव्वा अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

धर्मपुरा की दुकान व रास्ते में कार्रवाई
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना मिली थी। कि लालबाग थाना क्षेत्र के धर्मपुरा स्थित दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है ।आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी राजू पटेल उम्र 25 वर्ष की दुकान से 17 पौवा अंग्रेजी गोवा बरामद की वहीं टीम ने नया ढाबा से धर्मपुरा मार्ग में जांच की इस दौरान आरोपियों बृजेश साहू पिता रामचंद्र साहू उम्र 23 वर्ष व अभिनंदन पिता श्री राम उम्र 23 वर्ष निवासी नया ढाबा द्वारा बाइक में अवैध रूप से शराब लाया जा रहा था ।टीम ने आरोपियों को कब्जे से 70 पव्वे अवैध शराब बरामद की है।