back to top

राजनांदगांव: धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद…

राजनांदगांव 17 नवम्बर 2025। राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में बिक्री करने आए ग्राम इंदामारा के किसान श्री दानीराम वर्मा ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से धान खरीदी की प्रशंसा की। किसान श्री दानीराम वर्मा ने बताया कि उनके पुत्र ने मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाया था।

Advertisements

उन्होंने बताया कि वे साढ़े 27 क्ंिवटल धान बेचने के लिए धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी आए हैं। धान खरीदी केन्द्र भानपुरी में किसानों से धान खरीदी के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें धान विक्रय करने में किसी तरह की समस्या नहीं हुई है और बहुत आसानी से धान का विक्रय कर दिए हैं। श्री दानीराम ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों से धान खरीदी करने के लिए बहुत अच्छी और सरल व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।


किसान श्री दानीराम वर्मा ने बताया कि उनके पास की 1 एकड़ 32 डिसमिल खेती जमीन है। जिसमें साढ़े 27 क्ंिवटल धान का उत्पादन हुआ है। जिसे बेचने के लिए धान खरीदी केन्द्र भानपुर पहुंचे है। किसान श्री दानीराम ने बताया कि खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए अपने पुत्र के नाम से 90 डिसमिल खेती की जमीन खरीदा है। इसके साथ ही खेती-किसानी के लिए सोसायटी से केसीसी के माध्यम से ऋण लिया था। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करने से उनका केसीसी ऋण का भुगतान आसान हो गया है।

इससे उनकी खेती-किसानी जमीन का रकबा भी बढ़ी है। समय पर केसीसी ऋण मिलने से खेती-किसानी आसान हो गई है और उत्पादन क्षमता भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनके मेहनत का सम्मान करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए में प्रति क्ंिवटल के हिसाब से खरीदने का निर्णय प्रशंसनीय है। शासन धान उपज की बहुत अच्छी कीमत दे रही है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव, पर्याप्त बारदाना, स्वास्थ्य सुविधा जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page