back to top

राजनांदगांव : धीरी नल जल समूह ने वैष्णव राजाओं के नाम पर बट्टा लगाया-सांसद पाण्डेय…

राजनांदगांव : धीरी नल जल समूह से सोमनी के समीपस्थ 24 गांव को पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से तैयार की गई जिले की महत्वाकांक्षी योजना पर बट्टा लगाने के विषय को लोकसभा में उठाने के बाद दूरभाष पर जानकारी देते हुए सांसद संतोष पांडे ने रहीम के दोहे  “रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून” जो सदियों पहले लिखी गई है का उल्लेख करते हुए कहा एक-एक बूंद बचाने के उद्देश्य से लिखे हुए दोहे को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बिसरा दिया है.

Advertisements

एक ओर हमारे वैष्णव राजाओं के द्वारा राजनांदगांव रियासत के घर-घर में धारा प्रवाह पानी पहुंचाने के लिए जो योजना बनाई गई थी जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन अन्य रियासतों ने अनुसरण कर पेयजल की व्यवस्था की थी. जो आज भी शोध का विषय है ऐसे में धीरी नल जल समूह राजनांदगांव के ऊपर कलंक से कम नहीं है. आज उक्त नल जल समूह से जुड़े 24 गांव के ना सिर्फ पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे हैं वरन ईरा में बना हुआ पंप हाउस मुंह चिढ़ा रहा है.

उक्त विषय को समय समय पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमाती गीता साहू, जिला पंचायत की साधारण सभा में सांसद प्रतिनिधि के रूप में भरत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, कृष्णा तिवारी ने भी दिशा समिति सहित विभिन्न बैठको में जोर शोर से उठाया है. चूंकि उक्त नल जल योजना में केंद्र से प्राप्त राशि का उपयोग अधिक हुआ है

ऐसी स्थिती में जनप्रतिनिधियों ने जल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय में रुचि लेने का सतत निवेदन करते रहें है. अभी भी समय रहते विभागीय मद से पूर्व प्रस्ताव अनुसार एनिकट के समीप धीरी में नल जल योजना संचालित करने में प्रदेश सरकार को रुचि लेनी चाहिए. सांसद द्वारा पेय जल जैसे महत्वपूर्ण संवेदनशील विषय को संसद में उठाए जाने के लिए ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया है.

Advertisements

You cannot copy content of this page