back to top

राजनांदगांव : नए टोकन पर ही 21 क्विंटल धान की हो रही खरीदी…

राजनांदगांव – जिले सहित प्रदेशभर में अब किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले में शुक्रवार को किसानों से 21 क्विंटल धान लिया गया। हालांकि पहले से टोकन ले चुके किसानों से अब भी 20 क्विंटल धान ही लिया जा रहा है।

समिति प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार जिन किसानों ने पहले से टोकन ले लिया था, उनसे 21 क्विंटल खरीदी का आदेश नहीं है। ऐसे में नए टोकन लेने वाले किसानों को ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सुविधा दी जा रही है।

राजनांदगांव जिले में 68631 किसान बेच चुके धान ।

खैरागढ़ जिले में 36600 और मोहला-मानपुर जिले में 18529 किसन बेच चुके।

Advertisements

You cannot copy content of this page