back to top

रायपुर : खाली हाथ रह गये बड़े चेहरे, नहीं बन पाये मिनिस्टर…

रायपुर – छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में करीब आधे नए चेहरों को जगह मिली है। रमन सरकार में मंत्री रहे और पूरे चुनाव में छाए रहे बड़े नामों को लेकर कयास लगते रहे, पर सब दरकिनार कर दिए गए। नए मंत्रिमंडल के चेहरों ने ये बता दिया कि बीजेपी में कद बड़ा रहने से पद भी मिल जाए ये जरूरी नहीं।

धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, भैय्या लाल रजवाड़े, रेणुका सिंह और गोमती साय जैसे कई चेहरे मंत्री नहीं बनाए गए। लिस्ट आने के बाद इन नामों का नहीं होना लोगों को हैरान करता है कि बीजेपी ने आखिर किस रणनीति के तहत इन्हें मंत्री पद नहीं दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page