राजनांदगांव: नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण…

राजनांदगांव 24 अपै्रल। शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने तथा अतिक्रमण मुक्त करने एवं सुगम आवागमन के लिए नगर निगम द्वारा समय समय पर निरीक्षण कर अवैध रूप से कब्जा करने तथा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा व पसरा लगाने, नाली के उपर अतिक्रमण करने तथा मलमा रखने वालो को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता सुनियोजित अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। टीम के द्वारा दुकान का समान अंदर रखने, अतिरिक्त लगे शेड हटाने समझाईस दी जा रही है। इसी कडी मेे अतिक्रमण दस्ता ममता नगर, ठा.प्यारेलाल स्कूल के बाजू से अतिक्रमण एवं कलेक्ट्रेड के पास से ठेला हटाने की कार्यवाही किए।


यातायात बाधित होने से दुर्घटना की संभावना तथा साफ सफाई मंे अवरोध को ध्यान में रखकर एवं आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व शहर को साफ एवं व्यवस्थित रखने के दृष्टिकोण से निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत निर्माण तथा पसरा हटाने एवं ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिये। निर्देश के अनुक्रम में अतिक्रमण दस्ता शहर के विभिन्न स्थानों में निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर अतिक्रमण स्थल मे जाकर हटाने समझाईस देने के साथ साथ नही हटाने पर कार्यवाही कर रही हैै। कार्यवाही के तहत ममता नगर गली नं. 5 के पास दुकान के बाहर रोड में लगे सीडी को हटाया गया, इसी प्रकार ठा.प्यारेलाल स्कूल के बाजू रखे शामियाना समान हटाने के साथ साथ कलेक्ट्रेड के बाजू से ठेला हटाने की कार्यवाही की गयी।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने सहयोग करने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।