back to top

राजनांदगांव: नगर निगम द्वारा संचालित पॉच वाटर एटीएम चालू…

राजनांदगांव 24 अपै्रल। नागरिको को एक रूपये में एक लीटर शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने नगर निगम द्वारा वर्षो पहले 6 स्थानो पर वाटर एटीएम स्थापना की गयी थी,जो तकनीकि खराबी के कारण कुछ समय से खराब स्थिति में आ गयी थी। जिसे महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर मरम्मत कर पॉच वाटर एटीएम चालू किया गया।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों नगर निगम, जिला कार्यालय, नया बस स्टैण्ड, चौपाटी के पास, बसंतपुर जिला चिकित्सालय, हाट बाजार में वाटर एटीएम लगाया गया था, जिसका देख रेख एवं संधारण कार्य समय समय में वाटर एटीएम संचालक द्वारा किया जा रहा था। वाटर एटीएम लगाने का उद्देश्य 1 रूपये में शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना था। वर्षो से लगे होने के कारण वाटर एटीएम में खराबी आ गयी थी तथा हाट बाजार के वाटर एटीएम का समान भी चोरी हो गया था।

वर्तमान में गर्मी को देखते हुए महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा एटीएम का मरम्मत किया गया, मरम्मत उपरांत नगर निगम, जिला कार्यालय, नया बस स्टैण्ड, चौपाटी के पास की वाटर एटीएम चालू किया गया, तथा जिला चिकित्सालय में लगे एटीएम चिकित्सालय के सहयोग से चालू कर उन्हें संचालन के लिए दिया गया। इस प्रकार पॉचो वाटर एटीएम वर्तमान में चालू है, जिसका लाभ आम नागरिक उठा रहे है। इस संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शुद्ध एवं ठंडा पानी सुचारू रूप से मिले इस हेतु प्रक्रिया कर महिला समूह को निगरानी एवं मेंटनेंस करने जिम्मेदारी दी जायेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page