back to top

राजनांदगांव : नगर निगम जन चौपाल- 13 आवेदन प्राप्त…

राजनंादगांव 16 मई। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में इस मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से रूबरू हुये। आज के जन चौपाल में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुये।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में लोककर्म से संबंधित 02, पेयजल संबंधी 1, प्रधानमंत्री आवास संबंधी 2, राजस्व संबंधी 2, अतिक्रमण संबंधी 5 एवं अन्य 1 कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

Advertisements


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या का निराकरण करने जन चौपाल लगाया जा रहा है। जन चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उन्हांेने बताया कि आज के जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं संबंधित 13 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमे नाली निर्माण, उद्यान रख रखाव, अतिक्रमण हटाने, दुकान आबंटन, पेयजल समस्या का निराकरण के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण व आबंटन के प्रकरण आये है, जिनका शीघ्र निराकरण किया जायेगा। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुनील अग्रहरि, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page