back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण…

नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, प्राप्त आवेदनों का हुआ निराकरण

Advertisements

राजनंादगांव 18 अक्टूबर। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में राशन कार्ड एवं साफ सफाई व विद्युत मरम्मत के आवेदन प्राप्त हुये।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया।

जिसमें राशन कार्ड एवं साफ सफाई व विद्युत मरम्मत संबंधी आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड के प्रकरण का निराकरण किया गया एवं कौरिनभाठा दीनदयाल कालोनी में साफ सफाई एवं विद्युत संबंधी शिकायत का निराकरण करने संबंधितों को निर्देशित किया गया है। जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। उन्होंने बताया कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है।

चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page