
राजनांदगांव 15 सितम्बर। गणेश पर्व में पण्डालों मे विराजित गणेश प्रतिमा स्थल में स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में नगर निगम सभागृह मे आज निगम आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम ने एडीएम श्री सी.एल. मारकंडे, एस.डी.एम. श्री गौतम पाटिल, सी.एस.पी. श्रीमती वैशाली जैन, एस.डी.ओ.पी. श्री सत्यप्रकाश तिवारी की उपस्थिति में गणेश समितियो की बैठक ली। बैठक में पण्डाल में स्वच्छता कायम रखने तथा पाॅली पापर का उपयोग पूजा व रैली में नही करने के अलावा शासन गाईड लाईन के अनुसार डी.जे. एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग करने के ंसबंध में चर्चा की गयी।

आयुक्त श्री मरकान ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना में स्वच्छता का विशेष महत्व है। हमारा स्वच्छता अभियान माह 17 सितम्बर से चालू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसी परिपे्रक्ष्य में आज गणेश समितियो की बैठक बुलाई गयी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एंव स्वच्छता के लिए दिशा निर्देश दिए गये है, जिसका क्रियान्वयन हम सबको करना है। गणेश आगमन के दौरान यह देखा गया है, कि अधिकांश समितियो के द्वारा पाॅली पापर उडाया गया है, जिससे पूरा शहर में गंदगी फैल गयी है। पाॅली पापर का पालिथीन की सफाई नही होती जमीन में चिपक जाती है, वह ऐसा प्लांस्टिक है,जो 50 साल तक नही सडता जिससे स्वच्छता में दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई कर्मी उसकी सफाई नही कर पाते। इसका उपयोग नही करने आप सभी समितियो से अपील की जा रही है, उन्होंने कहा कि आप उत्सव मनाने के दौरान पाॅली पापर के स्थान पर गुलाब की पंखुडी का उपयोग कर सकते है।
जिसे साफ करने में असानी होती है। आयुक्त ने कहा कि राजनांदगांव की तुलना झाकी में इंदौर से की जाती है, इंदौर शहर झाकी के साथ साथ स्वच्छता में कई सालो से देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है, हमे झाकी की तरह उनका अनुसरण कर स्वच्छता में भी उच्च स्थान प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी की नागरिको के सहयोग से हम स्वच्छता में 14 स्थान प्राप्त किए है, इसी प्रकार आपके सहयोग से टाॅप 10 में स्थान प्राप्त करना है। कलेक्टर महोदय ने भी गणेश समितियो की मिटींग में टाॅप 3 स्वच्छ पण्डालो को जिला प्रशासन की और से सम्मानित करने कहा गया है, जिसके अधार पर पण्डालो के आस पास साफ सफाई रखना है, पाॅली पापर का उपयोग नही करना है।
ए.डी.एम. श्री मारकण्डे ने कहा कि आज की बैठक का प्रमुख उद्देश्य पण्डालो में स्वच्छता बनाए रखना है, इस संबंध में पूर्व की बैठक में भी निर्देश दिए जा चुके है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव संस्कारधानी है और स्वच्छता रैकिंग में विशिष्ट स्थान भी है, जिसका आप लोगो को ध्यान रखना है और रैकिंग को आगे बढाना है। आप सभी से निवेदन है कि पाॅली पापर एवं अन्य ऐसे समाग्री का उपयोग न करे, जिसकी सफाई करने में परेशानी हो। उन्होंने कहा कि पण्डाल के आस पास आवागमन बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखे। स्वच्छता पर कलेक्टर महोदय द्वारा भी पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है, इसके लिए ऐसा नवाचार करे कि दूसरे जिले भी उसको अपनाए।
एस.डी.एम. श्री पाटिल ने कहा कि बार बार आप लोगो की मिटिंग लेने का उद्देश्य सौहाद्रपूर्ण वातावरण में गणेश पर्व मनाना है। कल जब गणेश स्थापना हुई उस दौरान देर रात तक डीजे लगातार बजता रहा शासन के निर्देशानुसार रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है, इसका उद्देश्य लोगो पर इससे पडने वाला दुष्प्रभाव है। इसी प्रकार पूरे शहर मेें पाॅली पापर बिखरा पड़ा था, जिससे शहर मेे चारो ओर गंदगी नजर आ रही थी। उन्होने कहा कि सभी समिति सहयोग करे और इसका पालन करे। आयुक्त महोदय ने फुलो की पंखुडी का उपयोग करने कहा है जो अच्छा विकल्प है।
सी.एस.पी. श्रीमती वैशाली जैन ने कहा कि पण्डाल के आस पास चार पहिया वाहन न रखे, इसपर विशेष ध्यान दे। भीड को देखते हुए पण्डाल के पास वाहन पार्क न होने दे, प्रशासन द्वारा तो व्यवस्था की जा रही है, आप लोग भी इसमें सहयोग करे। उन्होंने कहा कि सभी विषयो पर चर्चा हो चुकी है, आप लोग व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करे।
एस.डी.ओ.पी. सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव में गणेश पर्व की अपनी अलग पहचान है। उस पहचान को कायम रखना है। ध्वनि प्रदुषण के लिए हाई कोर्ड द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश है, डीजे को आप जनता के हित मंे बैन किया जाता है, किसी को परेशान करना उद्देश्य नही है। डीजे के शोर से बीमार एवं बुजुर्ग व्यक्ति प्रभावित होते है, छोटी छोटी चिडीया मर जाती है। उन्होंने कहा कि पर्व में यातायात के दृष्टिकोण से 20 चैक चैराहो में स्टापर लगाये गये है, जवानो की ड्युटी भी लगाई गयी है। निर्धारित जगह में बेरिकेटिंग भी की गयी है। उसमें सभी समितियो को सहयोग करान है। चार पहिया वाहन की ऐट्र न होने दे। इसी प्रकार नशा करने वाले व्यक्ति तथा बदमाशी करने वालो की हमे तुरंत सूचना दे, ताकि उनपर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि समितियो का सहयोग प्रशासन को हर साल रहता है, इस साल भी सहयोग अपेक्षित है।
गणेश समिति के सदस्यो ने सहयोग करने आश्वासन देते हुए कहा कि झाकी रूट में कही कही लाईट की समस्या है। पेडो की डंगाली काटने की आवश्यकता है, इसके अलावा सुरजन गली जहाॅ से झाकी गुजरती है वहा आम लोगो का आना जाना बंद करा दे, क्योकि झाकिया वहा से मुडती है और भीड के कारण दुर्घटना की संभावना रहती है। इसी ्रप्रकार उक्त गली के पास ट्रांसर्फामर से भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि रोड में खडे चार पहिया वाहनो को हटाने कहने से विवाद की स्थिति निर्मित होती है, इसके लिए प्रशासन को ही पहल करनी होगी।
सीएसपी श्रीमति जैन ने जानकारी दी कि सुरजन गली के पास के ट्रांसर्फामर को पीछे किया जा रहा है, विद्युत मण्डल द्वारा लाईटे दुरूस्त की जा रही है तथा आमजनो को उक्त मार्ग में रोकने का भी प्रयास किया जायेगा, साथ ही चार पहिया वाहनो को पण्डाल के आस पास से हटाने संबंधितो को समझाईस दी जायेगी। आप लोगो के दिये गये सभी सुझाव में अमल किया जायेगा। बैठक में प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए निर्देशानुसार स्वच्छता बनाए रखने सहयोग करने की अपील की।











































