back to top

राजनांदगांव : नगर पंचायत गंडई एवं छुईखदान में शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 23 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव – नगर पंचायत गण्डई एवं छुईखदान में युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन के लिए आवेदन की तिथि 23 सितम्बर तक बढ़ाई गई है। पूर्व में नगर पंचायत गंडई में वार्ड क्रमांक 1 कबीर साहेब वार्डए वार्ड क्रमांक 5 इंदिरागांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक 7 गंगई देवी वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 स्वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड क्रमांक 14 शिव मंदिर वार्ड, वार्ड क्रमांक 15 अम्बेडकर वार्ड एवं नगर पंचायत छुईखदान में वार्ड क्रमांक 3 महंतु ऋतुपर्ण किशोरदास वार्ड, वार्ड क्रमांक 5 महात्मागांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 राजीव गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक 15 महाराणा प्रताप वार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित की गई थी।

Advertisements

दुकानों के आबंटन के लिए इच्छुक संचालक एजेंसी आवेदन करना चाहते है वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विहित प्रारूप में आवेदन पत्र 23 सितम्बर 2021 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गंडई-छुईखदान में शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है। नियम एवं शर्ते यथावत रहेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी नगर पंचायत गंडई, छुईखदान, तहसील कार्यालय गंडई, छुईखदान, खाद्य निरीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय गंडई-छुईखदान में अवलोकन किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page