back to top

राजनांदगांव : नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 5 जनवरी 2022 को…

  • नगर पालिका परिषद खैरागढ़, सभाकक्ष कार्यालय में प्रात: 10 बजे आयोजित

राजनांदगांव – नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 5 जनवरी 2022 को सभाकक्ष कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में प्रात: 10 बजे किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर पीठासीन अधिकारी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नगर पालिका परिषद खैरागढ़ श्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी को सुबह 11 बजे से सुबह 11.15 बजे तक निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका के निर्वाचन से संबंधित सामान्य जानकारी देना, सुबह 11.15 बजे से सुबह 11.45 बजे तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisements

सुबह 11.45 बजे से सुबह 11.55 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.5 बजे तक नाम वापसी, दोपहर 12.5 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं मतपत्र तैयार करना, दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक मतदान तथा मतदान समाप्ति पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page