back to top

राजनांदगांव : रेल्वे ओवर ब्रिज के गड्ढों के मरम्मत के लिए पी डब्लू डी अधिकारी से मिले – आसिफ…

राजनांदगांव- स्टेशनपारा ओवर ब्रिज में बहुत दिनों से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके मरम्मत कराने हेतु शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने पी.डब्लू डी. कार्यपालन अभियंता नेताम से मुलाकात कर अवगत कराया कि शहर के खैरागढ़ जाने वाले मार्ग रेल्वे ओहर ब्रिज में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, आये दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं जिसे मरम्मत कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ।

Advertisements

स्टेशन पारा से शंकरपुर रोड में भी बहुत सारे गड्ढे है, वहाँ पानी भर जाता हैं उसको भी मरम्मत करने कहा गया है। लखोली रोड व रेवाड़ीह रोड वहां भी गड्ढे हो गए हैं आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं उसका भी मरम्मत कार्य करने कहा गया है।

कार्यपालन अभियंता नेताम द्वारा आश्वस्त किया गया कि बारिश रुकते ही, मौसम खुलते ही गड्ढे को मरम्मत किया जाएगा। इस दौरान समीर द्विवेदी ,अमित जंघेल, जितेंद्र कौशिक, शेख अनीश, मोहनीश गेडाम उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page