back to top

राजनांदगांव: नगर पुलिस अधीक्षक से की असामाजिक व्यक्तियों पर कार्यवाही की मांग – आसिफ…

राजनांदगांव- आज शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन से मुलाकात कर असामाजिक व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि पटरी पार के इलाकों में स्टेशनपारा, शंकरपुर, चिखली, शांतिनगर में आये दिन हत्या, मारपीट, तलवार बाजी,की घटनाएं हो रही हैं जिससे राहगीरों ओर मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल हैं ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाया जाना अति आवश्यक हो गया हैं।

चौक चौराहों पर असामाजिक व्यक्तियों का डेरा लगा रहता हैं वे ही घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उनपर कार्यवाही करने की मांग की हैं। उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री चंचल देवांगन ने प्रशासन की मदद के लिये शंकरपुर में सी.सी.टीवी. कैमरा लगाने की बात कही उसके खर्च का वहन स्वयं करने की बात कही हैं।

आसिफ अली के साथ बड़े बुजुर्ग ,युवा साथी पटरी पार के लोग उपस्थित थे।यह जानकारी उत्तर ब्लाक कांग्रेस के प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे ने दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page