back to top

राजनांदगांव: नवल किशोर साहू अध्यक्ष निर्वाचित, सामाजिक एकता का दिखा अद्भुत नज़ारा…

राजनांदगांव।

Advertisements

खुज्जी मंडल साहू समाज के चुनाव बड़े ही उत्साह और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर नवल किशोर साहू ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। अध्यक्ष पद पर नवल किशोर साहू और देवेंद्र साहू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें नवल किशोर साहू ने 21 मतों से जीत दर्ज कर समाज का विश्वास जीता।

अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, प्रभु देवा साहू, संगठन सचिव: रमेश कुमार साहू, सदस्य श्रीमती ज्योति साहू जिला साहू समाज के उपाध्यक्ष मदन साहू ने मौके पर पहुँचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। इस चुनाव में विशेष रूप से उपस्थित होकर बधाई देने वालों में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कोकपूर बेलस साहू किरगी गिरधारी लाल साहू और सालहे भुवन साहू शामिल रहे।

चुनाव संचालन में पर्यवेक्षक शिवराम साहू, उपाध्यक्ष तहसील डोंगरगांव, तथा चुनाव अधिकारी श्री गुमान साहू व नामदेव साहू की भूमिका अहम रही।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देने वालों में तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू, संरक्षक अमरनाथ साहू, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश साहू, सचिव धनराज साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, रवि साहू, सुंदर साहू, संवल दास साहू, कुमान साहू, खेमदास साहू सहित नवागांव के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक मतदाता उपस्थित रहे।चुनाव परिणामों ने न केवल संगठन को नई दिशा दी है, बल्कि साहू समाज की एकता और मजबूती का भी संदेश दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page