back to top

राजनांदगांव : नववधुओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों को किया गया सम्मानित…

राजनांदगांव 24 अगस्त 2023। लोकतंत्र के उत्सव में स्वीप अंतर्गत आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में जनसामान्य में अभूतपूर्व उत्साह रहा। इस ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली में लगभग 25 हजार से अधिक नागरिक शामिल हुए।

Advertisements

व्यापक पैमाने पर बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, नववधु, दिव्यांगजन एवं जनसामान्य मतदाता उमंग एवं ऊर्जा के साथ मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए हुए बच्चों ने स्वीप की मानव श्रृंखला के रूप में आकृति बनाई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने सभी को  स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए शपथ दिलाई। सभी ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, विलोपित, संशोधन कराने के लिए रैली का आयोजन किया गया है, ताकि नागरिक मतदान से वंचित नहीं रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

इसी संबंध में आज यहां नववधुओं को सम्मानित किया गया। 18 वर्ष के युवाओं, बच्चों, महिलाएं सभी यहां शामिल हुई। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वायें, ताकि सभी एक-दूसरे को मतदान के लिए प्रोत्साहित कर सकें।

इस अवसर पर कलेक्टर ने नववधु मतदाताओं, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों, अद्र्ध शासकीय संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थी, दिव्यांगजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, खिलाड़ी, स्काउट-गाईड, एनसीसी, एनसीसी नेवल (नेवी), रेडक्रॉस, नये मतदाता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page