back to top

राजनांदगांव: नवागांव वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बाडी विकास के लिए स्थल देख वार्डवासियो से की चर्चा…

राजनांदगांव 30 जुलाई। वार्डो में मूलभूत सुविधा बिजली,पानी, सफाई तथा निर्माण कार्य निरीक्षण करने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम प्रतिदिन अलग अलग वार्डो मंे सुबह पहुच रहे है। वार्ड निरीक्षण की कडी में उन्होने वार्ड क्रमांक 02 नवागांव का वार्ड पार्षद व लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा एवं नामांकित पार्षद श्री भीष्म देवांगन के साथ दौरा कर वार्डवासियो से चर्चा किए। इस अवसर पर उन्होंने नवाचार के तहत बाडी विकास के लिए भी स्थल निरीक्षण किया।

Advertisements


नवागांव निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री मरकाम ने साफ सफाई का जायजा लेकर ग्रामीण वार्ड को देखते हुए बारिश में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किए। उन्हांेने वार्ड में बाडी विकास के लिए वार्ड वासियो से चर्चा किए। उन्होंने कहा कि नवाचार अंतर्गत घर के समीप रिक्त भूमि में फलदार पौधे लगाकर बाडी विकास करने की पहल की जा रही है। इस संबंध में उन्हांेने घर के पास की खाली भूमि में किस प्रकार बाडी विकसित करे इस संबंध में वार्डवासियो से चर्चा किए। उन्होंने कहा कि मूंगा,कटहल,बेल,पपीता,नीबू एवं लाल फूल वाले गुलहड पौधे लगाकर किचन गार्डन के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि बाडी ग्रामीण वार्ड में ही विकसित करना संभव है, क्योकि शहर के भीतरी वार्ड में घर के पास बाडी के हिसाब से भूमि नही रहती। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों मंे नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण करने कार्य योजना बनाई जा रही है। जिसमें पर्यावरण शुद्धता के साथ बाडी विकास के लिए भी ग्रामीण वार्डो में वृक्षारोपण किया जायेगा।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक बीएलसी के तहत निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियो से व्यक्तिगत चर्चा कर उनके आवास निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु समझाइस दी गयी। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी आप मकान निर्माण पूर्ण करेगे, उतनी जल्दी आप सर्व सुविधायुक्त स्वयं के आवास का लाभ उठायेगे। साथ ही मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना के तहत राज्य शासन की ओर से 32850 रूपये अतिरिक्त राशि आपको प्रदान की जावेगी। दौरे में कार्यपालन अभियंता व नोडल अधिकारी श्री दीपक कुमार खण्डे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव,सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी, सीएलटीसी श्री ललित मानकर व श्री अभिनव शुक्ला सहित निगम का तकनीकि व स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page