back to top

राजनांदगांव: नशे में गाली-गलौज के बाद हमला, आदतन आरोपी विशाल बांसफोड़ गिरफ्तार…

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ हाई स्कूल के सामने बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अटल आवास बैगापारा लखोली निवासी विशाल बांसफोड़ (22 वर्ष) अपने एक साथी के साथ नशे की हालत में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी के बाएं हाथ की हथेली पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी।

प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल बांसफोड़ के खिलाफ पहले से भी मारपीट, धमकी और अन्य मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page