back to top

राजनांदगांव : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव /डोंगरगढ़ । पुलिस ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। उसे संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति नाबालिग का अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 363 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Advertisements

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी तथा उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिग बालिका व अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गयी। इसी दौरान 27 अगस्त को पीड़िता को दस्तायाबी कार्यवाही कर पूछताछ की गयी। पीड़िता ने बताया कि ग्राम मुढ़िया निवासी हितेश वर्मा पिता स्व. मानिकराम वर्मा (22 साल) शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।

फिर पुलिस ने तत्काल आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जिस पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया। पश्चात् आरोपी को धारा 363, 366,376, 376 (2) (एन) भादंवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page